मुड़िया पूर्णिमा मेला : श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए सड़कों पर उतरे सिविल डिफेंस के जांबाज
जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देश पर 23 से 30 जुलाई तक 46 वार्डन एवं स्वयंसेवक संभाल रहे हैं कमान
मंडी चौराहा और गोवर्धन चौराहे पर सुबह-शाम की शिफ्टों में मुस्तैदी से दी जा रही हैं सराहनीय सेवाएं
मथुरा। राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला गोवर्धन में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग (सिविल डिफेंस) पूरी निष्ठा के साथ मैदान में डटा हुआ है। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग सीपी सिंह के आदेशानुसार मेले में 23 से 30 जुलाई तक सिविल डिफेंस के वार्डनों और स्वयंसेवकों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
यह पूरी व्यवस्था उप नियंत्रक कश्मीर सिंह (राष्ट्रपति पदक सम्मानित), सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल तथा डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है।
वार्डन पोस्ट-01 के पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर इंजी. अशोक यादव के नेतृत्व में 46 वार्डनों और स्वयंसेवकों की टीम को प्रमुख स्थलों पर तैनात किया गया है। महाराणा प्रताप मंडी चौराहा और गोवर्धन चौराहा। सुबह और शाम की दो शिफ्टों में टीम यातायात को सुचारू बनाने, जाम की स्थिति से निपटने और श्रद्धालुओं को मार्ग दर्शन व सहायता प्रदान करने में जुटी है। ”मुड़िया मेले में आने वाले हर श्रद्धालु की सेवा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सिविल डिफेंस की टीम निस्वार्थ भाव से दिन-रात ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने में सहयोग दे रही है।”
मेले की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने में पोस्ट वार्डन अशोक यादव, सेक्टर वार्डन नंद किशोर, गुलशेर, शुभम कुमार निवेश्वर, हेमंत और देवेन्द्र कुमार ने अग्रिम भूमिका निभाई।
इनके साथ पंकज गर्ग, पंकज कुमार, जयवीर यादव, अविनाश कुमार सिंह, अरुण कुमार, सोहनलाल, नरेश अग्रवाल, श्याम सिंह, राम सैनी, कौशल किशोर, सोनू, नवीन, योगेश कुमार, विनोद, रोहित कुशवाहा, पवन, विनोद कुमार और पंकज धनगड़ आदि स्वयंसेवकों ने मुस्तैदी और समर्पण के साथ अपनी सराहनीय सेवाएं दीं।