मथुरा। जिला प्रशासन द्वारा शहर में छोटे-छोटे गेस्ट हाउस सील किए जाने की कार्रवाई से परेशान संचालकों ने नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि गेस्ट हाउस संचालकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक बड़ी बैठक आयोजित की जाए, जिसमें फायर विभाग, पर्यटन विभाग, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें। साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए एकल खिड़की प्रणाली लागू करने की मांग की गई।
इस पर नगर मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा ने सहमति जताते हुए व्यापार मंडल को बैठक आयोजित करने तथा सभी संबंधित विभागों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
नगर महामंत्री शशिभानु गर्ग ने बताया कि शीघ्र ही एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें शहर के सभी होटल व गेस्ट हाउस संचालकों को आमंत्रित कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा ताकि उनसे जुड़े हजारों परिवारों का जीवन यापन सुचारू रूप से चल सके।
बैठक में उपाध्यक्ष गुरमुख दास, चौधरी राजवीर सिंह, संयुक्त महामंत्री श्रीभगवान चतुर्वेदी, नगर मंत्री व जन्मभूमि लिंक रोड व्यवसाय समिति के अध्यक्ष विजयवीर सिंह, महामंत्री कृष्ण गोपाल शर्मा, बलवीर सिंह, सुधीर तोमर, देवी सिंह, ओंकार गौतम, किशन चंद शर्मा, पवन शर्मा, भगवान सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.