मुंबई BMC जीत का जश्न मथुरा में : भाजपा–युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फोड़ी आतिशबाजी, गूंजे मोदी जिंदाबाद के नारे
मथुरा । मुंबई महानगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय का उत्साह कान्हा की नगरी मथुरा में भी पूरे जोश के साथ देखने को मिला। शुक्रवार को मंडी चौराहा पर भाजपा एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर भव्य विजय उत्सव मनाया।
जैसे ही मुंबई से भाजपा की प्रचंड जीत की खबरें आईं, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मंडी चौराहे पर जोरदार आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों की थाप और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
इस अवसर पर भगवत सोनी (जिला मीडिया प्रभारी) एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यालय मंत्री ठाकुर गौरी शंकर खंडेलवाल ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और विकासवादी राजनीति पर जनता की मुहर है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंकज खंडेलवाल, विष्णु वार्ष्णेय गौरव ठाकुर अंकित, मदन सुमित बॉबी वर्मा अजय चौधरी, विष्णु गुप्ता कान्हा वार्ष्णेय जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।