लखनऊ/कानपुर:उत्तर प्रदेश सरकार ने 26 अक्तूबर (सोमवार) को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में शासन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के ऐतिहासिक पौराणिक स्थल बिठूर का दौरा करेंगे। सीएम योगी बिठूर स्थित वाल्मीकि आश्रम में आयोजित रामायण पाठ और विशेष पूजा-अर्चना में शामिल होकर आदिकवि महर्षि वाल्मीकि को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे।