“आपकी सरकार आपके द्वार” संकल्प के तहत सांसद जनसुनवाई शिविर में सरकारी विभागों ने किया समस्याओं का निस्तारण

 

मथुरा। सांसद श्रीमती हेमा मालिनी के निर्देश पर “आपकी सरकार आपके द्वार” संकल्प के साथ जनसुनवाई शिविर का आयोजन श्री शनि मंदिर बगीची, मुडेसी, मथुरा में किया गया। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा एवं मधुवन मंडल अध्यक्ष हाकिम सिंह के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ।

जनसुनवाई शिविर में मथुरा-वृंदावन नगर निगम, विद्युत विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला पूर्ति विभाग, निर्वाचन विभाग एवं जिला उद्योग केंद्र सहित विभिन्न विभागों ने सहभागिता की। शिविर में वार्ड संख्या-11 तारसी मुडेसी सहित जनपद भर से आए सैकड़ों नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। संबंधित विभागों द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अग्रिम कार्यवाही एवं त्वरित समाधान के लिए अग्रसारित किया गया।

शिविर के दौरान विद्युत विभाग को 2.32 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ तथा 55 उपभोक्ताओं ने अपने विद्युत बिलों का भुगतान किया। जनसुनवाई शिविर का आयोजन दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे तक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. डी.पी. गोयल निरंजन सिंह धनगर (अध्यक्ष, सहकारी बैंक) आलोक मंगलज्ञानेन्द्र राणा (जिला उपाध्यक्ष भाजपा) पूजा चौधरी (अध्यक्ष महिला मोर्चा) राजीव सिंह जितेंद्र सिंह (पार्षद) भानु प्रताप राघवेंद्र शर्मा हरपाल सिंह सत्यप्रकाश कटारा (प्रधान) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

10 जनवरी को कैलाश नगर में लगेगा अगला जनसुनवाई शिविर

आगामी सांसद जनसुनवाई शिविर 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को नगर निगम वार्ड संख्या–51, कैलाश नगर पार्क, सेक्टर-1, वृंदावन में दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में माननीय सांसद स्थानीय वार्ड सहित जनपद भर से आने वाले नागरिकों की जनसमस्याएं सुनेंगी।