मिशन शक्ति अभियान : मथुरा में एक दिन की प्रधानाचार्य बनी कक्षा 4 की छात्रा माधवी

मनोज वार्ष्णेय
राया। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत प्रदेश में महिला सशक्तिकरण अभियान में समाज-सेवी संस्थायें तथा शैक्षणिक संस्थानों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
अभियान के दौरान आज राया के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूजा चौधरी द्वारा कक्षा 4 की छात्रा कु माधवी को एक दिन का प्रधानाचार्य का पदभार सौंपा गया। इस दौरान माधवी ने स्कूल समय विद्यालय का कुशल संचालन किया इस दौरान प्रियंका वर्मा रूबी कुमारी राबिया राजकुमारी हेमलता देवेंद्री अनामिका चंद्रा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं प्रमुख रूप से मौजूद रही ।