मथुरा। जीएसटी का लाभ जन जन पहुंचे उसके लिए जहां एक और सरकारी अधिकारी लोगों को जागरुक कर रहे हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी घर-घर दुकान जाकर लोगों को लाभ बता रहे हैं। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदीप गोस्वामी और श्याम सिंघल ने बाजारों में जाकर पत्रक के माध्यम से बताया कि जीएसटी की दरों में कमी होने से उनका क्या-क्या सामान अब उनको सस्ती दरों पर प्राप्त होगा।
उसके संबंध में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनपद के सभी बाजारों में दुकानदारों महिलाओं व्यापारियों से बात करने के लिए निकले और उनसे बात करने के बाद जानने की कोशिश की कि वास्तविकता में जीएसटी रिफॉर्म के बाद बाजार में किस प्रकार का माहौल है। जीएसटी को कम करने के बाद आम ग्राहकों को उसका लाभ मिल रहा है या नहीं।
इसकी जानकारी करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप गोस्वामी , महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, चिंता हरण चर्तुवेदी, महानगर मंत्री मलय राठौर ने गोविंद नगर कृष्ण नगर क्षेत्र में व्यापारियों से जीएसटी छूट पर वार्ता की ,व्यापारियों महिलाओं ने मोदी की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए इस जीएसटी के स्लेब को कम करने के लिए आभार व्यक्त किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.