श्रीकुब्जा कृष्ण मंदिर के आसपास क्षेत्र एवं मार्ग का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

मथुरा। महामहिम राष्ट्रपति के आगमन के दृष्टिगत नगर आयुक्त जग प्रवेश ने सोमवार को महानगर के अंतापाड़ा क्षेत्र स्थित श्रीकुब्जा कृष्ण मंदिर के आसपास क्षेत्र एवं मार्ग का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर से जुड़े मार्ग एवं मंदिर क्षेत्र की व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश में कहा कि जलभराव की रोकथाम रोकने के लिए महाप्रबंधक जल मार्ग में किसी भी स्थान पर वॉटर लॉगिंग की स्थिति न उत्पन्न हो। इसके लिए कार्य योजना को अमली जामा पहनाये। अधिशासी अभियंता निर्माण को निर्देश दिए गए कि मार्ग पर इंटर लॉकिंग एवं आवश्यक पैचवर्क सहित सभी निर्माण संबंधी कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएँ। उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा अधिशासी अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।