मथुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि नगला चंद्रभान स्थित दीनदयाल धाम में मुख्यमंत्री 19 सितम्बर शुक्रवार को आ रहे है। यहाँ वह दो घंटे रहेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का आगमन 19 सितंबर को पूर्वाहन 11.05 बजे हेलीकाप्टर से होगा। 11.15 से 12.15 बजे तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरात 11.45 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। दोपहर 12.55 बजे नोएडा के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गुरुवार को अधिकारियों की ब्रीफिंग की गयी।
जिलाधिकारी सीपी सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा थाना फरह क्षेत्रान्तर्गत पण्डित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला व मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था में लगे प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण की पण्डित दीन दयाल उपाध्याय विद्या मन्दिर इण्टर कालेज फरह में ब्रीफिंग के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.