मथुरा में श्री अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए हुआ 18 राजकुमारों का चयन

मथुरा। श्री अग्रवाल सभा द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 के अंतर्गत 23 सितम्बर को निकलने वाली शोभायात्रा के लिए सभी 18 राजकुमारों का चयन कर लिया गया है। मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल के अनुसार राजकुमारों का चयन अग्रवाटिका में समाज के प्रतिष्ठित लोगो के सामने लकी ड्रा द्वारा किया गया। लक्की ड्रा के टोकन एक-एक बच्चे से निकलवाये गये ताकि पूरी निष्पक्षता बनी रहे।
सभा के प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का ने बताया कि चयनित राजकुमारों में निमाई सिंघल शांतनु अग्रवाल देवांश मित्तल समर्थ अग्रवाल आयुष बंसल हृदयांश अग्रवाल प्रियांशु बंसल केशव बंसल अर्श अग्रवाल प्रनल अग्रवाल वेदांश सिंघल प्रियांशु अग्रवाल हितार्थ अग्रवाल मुदित अग्रवाल शौर्य अग्रवाल नक्ष गोयल निष्कर्ष मित्तल देवांश अग्रवाल शामिल हैं।
सभा के अध्यक्ष अशोक बंसल ने बताया कि चयनित 18 राजकुमार ड्रा में अपना नाम निकलने पर बहुत ही उत्साहित नजर आए। मुख्य चुनाव अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल ने सभी चयनित राजकुमार को बधाई देते हुए कहा कि जिन बालकों का लकी ड्रा नहीं निकला है वह निराश ना हो अगले वर्ष फिर आवेदन करें ।
लकी ड्रा में उपाध्यक्ष योगेश कागजी, कोषाध्यक्ष राजकुमार रद्दी वाले, तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, मंत्री कृष्ण मुरारी नेताजी, महिला समिति की संयोजिका श्रीमती आशा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, मंत्री शशि अग्रवाल मुख्य जयंती संयोजक प्रदीप पोशाक वाले, शोभायात्रा संयोजक गौरांग सिंघल, चंदा संयोजक अतुल शोरावाले, पत्रिका संपादक विजय औषधालय आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर अगसेन जयन्ती महोत्सव पत्रिका का भी विमोचन कर कार्यक्रमों की विधिवत शुरूआत की गई।