नगर निगम मथुरा वृंदावन के नवागत आयुक्त ने किए बिहारी जी के दर्शन

मथुरा । मथुरा वृंदावन के नवागत नगर आयुक्त 2018 बैच के आईएएस जग प्रवेश ने आज पदभार ग्रहण करने से पूर्व वृंदावन में श्रीबांके बिहारी जी के दर्शन किए। मंदिर प्रांगण में उनके साथ अपर नगर आयुक्त cp पाठक मौजूद रहे। इसके पश्चात उन्होंने भूतेश्वर स्थित निगम के मुख्य कार्यालय पर पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करते नवागत नगर आयुक्त जग प्रवेश।

आईएएस शशांक चौधरी ने शुक्रवार की सांय पदभार छोड़ दिया था। उनका भव्य विदाई समारोह होटल ललिता ग्रांट में हुआ। उल्लेखनीय रहे कि नवागत नगर आयुक्त जग प्रवेश राजस्थान के रहने वाले हैं और वह मथुरा में जॉइंट मजिस्ट्रेट रह चुके हैं।