मथुरा के एसपी सिटी के बाद एसपी देहात का भी तबादला

लखनऊ । शासन ने पीपीएस अधिकारियों की दूसरी लिस्ट में 30 अधिकारियों के तबादले किए हैं जिसमें मथुरा के अपर पुलिस से अधीक्षक देहात त्रिगुण विशेन का भी नाम है। श्री बिसेन अब फिरोजाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक देहात बनाए गए हैं। उनके स्थान पर मथुरा के नए अपर पुलिस अधीक्षक देहात सुरेश चंद्र रावत उप सेना नायक 3 वी वाहिनी एस एस एफ प्रयागराज की नियुक्ति की गई है।