मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में ओपीडी, आईपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, आरबीएसके, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 108 व 102 एंबुलेंस सेवा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, नियमित टीकाकरण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण और पीसीपीएनडीटी समेत विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने पीसीपीएनडीटी कमेटी को कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए अल्ट्रासाउंड सेंटरों की नियमित चेकिंग करने और अनियमितता मिलने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ को अवैध व अनाधिकृत अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
अस्पतालों की व्यवस्था और समयबद्ध सेवाओं पर जोर
जिलाधिकारी ने सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों को परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने और समय पर अस्पताल पहुंचने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को तत्काल बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। सीएमओ को अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए।
प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी/सीएचसी) में उपचार व्यवस्था मजबूत करने के साथ मरीजों के तीमारदारों के बैठने के लिए कुर्सी-बेंच, आरओ पेयजल, आवश्यक दवाओं और चिकित्सीय उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि लोगों को भटकना न पड़े।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.