वृंदावन। नगर के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में महिला श्रद्धालु भोजन करने पहुंची। जहाँ उनकी पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया। इस घिनौनी घटना ने न केवल पीड़ित परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है बल्कि पूरे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस रिर्पोट दर्ज कर घटना की जांच में जुट गयी। बताया जाता है कि उदयपुर से पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ वृंदावन दर्शन के लिए आई थी और वे एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में भोजन कर रहे थे। परिजनों के अनुसार बच्ची वॉशरूम गई थी। काफी समय तक बाहर न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने जाकर देखा तो दरवाजा बंद मिला। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद दरवाजा खुला तो बच्ची नग्न हालत में मिली और दरवाजे के पीछे रेस्टोरेंट में काम करने वाला थाना जमुना पार निवासी धर्मेंद्र छुपा हुआ था। यह सब देख बच्ची के परिजनों ने तुरंत 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस धर्मेंद्र को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई । परिजनों का आरोप है की रेस्टोरेंट मैनेजर द्वारा उनकी बात पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई जिसके चलते उन्हें पुलिस को बुलाना पड़ा।
इस शर्मनाक घटना के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। बच्ची की मां ने रोते हुए कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक धार्मिक स्थान पर इस तरह की भयावह घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी अरविंद कुमार, सीओ सिटी प्रवीण मलिक, सीओ सदर संदीप कुमार, वृंदावन कोतवाली प्रभारी प्रशांत कपिल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और आरोपी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 65(2) लैंगिक अपराध अधिनियम 2012 के 5 एम, 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। जांच की जा रही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.