मथुरा। महानगर के डीग गेट स्थित संविधान के निर्माता बाबा साहब डा भीम राव अंबेडकर भवन के पीछे चरके वाला मैदान में एक भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर ने मैच की पहली गेंद खेल कर किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विक्रम बाल्मीकि अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा व विपुल पाठक महामंत्री उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मुकेश धनगर ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं का खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। मथुरा में क्रिकेट अकादमी होनी चाहिए जिससे कि क्रिकेट खिलाड़ी वहां प्रशिक्षण ले सकें और अपनी जनपद का प्रदेश और देश में नाम रोशन कर सके। टूर्नामेंट में मनोज गौड़ जिलानी कादरी रज्जू कुरैशी सरफराज खान साजिद कुरैशी राजू कुरैशी कासिम यूनुस गाजी रोहान कुरेशी अप्रतीम सक्सैना सौरभ दीक्षित पूरन सिंह नितिन वार्ष्णेय गोपाल बंसल राजेश सैनी योगेश गौतम अमित राज विवेक धनगर प्रदीप सागर बलबीर सिंह रवि वाल्मीकि रिंकू चौधरी सागर माहौर संजीव वाल्मीकि प्रधान प्रेम पेंटर आदि लोग उपस्थित थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post