प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी का मथुरा में जोरदार स्वागत, जयसिंहपुरा में हुआ भव्य आयोजन

गदा, तलवार, साफा और मालाओं से किया सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

मथुरा। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी के प्रथम बार गृह जनपद आगमन पर वार्ड 36 जयसिंहपुरा में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। पार्षद एवं कैबिनेट सदस्य राकेश भाटिया के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री का पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पार्षद राकेश भाटिया और भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने उन्हें गदा भेंट की, वहीं भाजपा नेता पुष्पेंद्र चौधरी और अमन चौधरी ने तलवार भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त साफा, दुपट्टा और फूल-मालाओं से भी उनका स्वागत किया गया।

प्रदेश महामंत्री के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सप्रेसवे स्थित श्याम रसोई से जैसे ही उनका काफिला जयसिंहपुरा पहुंचा, युवाओं ने भाजपा जिंदाबाद, राजेश चौधरी जिंदाबाद और योगी-मोदी जिंदाबाद के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया।

शाम छह बजे से ही कार्यकर्ता स्वागत के लिए एकत्रित हो गए थे और लगभग दो घंटे तक धैर्यपूर्वक इंतजार करते रहे। प्रदेश महामंत्री के पहुंचते ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया।

कार्यक्रम में बाल सुधार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, पार्षद देवेंद्र कुमार, रवि शर्मा, दिनेश शर्मा एडवोकेट, घनश्याम गौतम, घनश्याम सैनी, ब्रजमोहन सैनी, आशु खंडेलवाल, राजकुमार गौतम, नीरज रावत, कन्हैया पंडित, धीरज शर्मा, मुरारी ठाकुर, अनिल वर्मा, ज्ञान नारायण अग्रवाल, सनी ठाकुर, विनोद जाटव, सुरेश अग्रवाल, केपी सिंह, ऋषभ अग्रवाल, महेश शर्मा, गौतम खंडेलवाल, ऋषि शर्मा, गोपाल, बंगाली दादा, प्रदीप बाल्मीकि, जहीर खान, शहजाद खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।