मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में ठेकेदारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, निर्माण लिपिक एवं बड़ी संख्या में ठेकेदार मौजूद रहे।
बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया कि ठेकेदारों की कम भागीदारी के चलते कई कार्यों की निविदाएं 5-6 बार तक दोबारा जारी करनी पड़ रही हैं। इस पर नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि जो ठेकेदार अनुबंध संपादित नहीं करते या समय पर कार्य शुरू नहीं करते, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक वर्ष के लिए डिबार किया जाएगा।
इसके साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्यस्थल से निकलने वाली पुरानी इंटरलॉकिंग सामग्री को नगर निगम में अनिवार्य रूप से जमा कराया जाए। बिना अवर अभियंता को सूचित किए किसी भी कार्य की शुरुआत नहीं की जाएगी।
नगर आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि सभी कार्यों पर शिलान्यास एवं शिलापट नियमानुसार लगाए जाएं। साथ ही अधिकारियों को सख्ती से कहा गया कि वे समय-समय पर स्थलों का निरीक्षण करें और सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।
बैठक के जरिए साफ संदेश दिया गया कि नगर निगम अब लापरवाही और मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.