मथुरा। जनपद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी मोहम्मद यूनुस गाजी का किडनी की बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। गाजी को सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे नया तकिया कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
मोहम्मद यूनुस गाजी कांग्रेस पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे। वे भारत सरकार की दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे और कई सामाजिक संगठनों में सरपरस्त की भूमिका निभाई। वर्तमान में वे मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय थे।
वे अपने मिलनसार स्वभाव सच्चाई और समाज सेवा के लिए जाने जाते थे। जनहित के मुद्दों पर हमेशा अग्रणी रहते हुए उन्होंने समाज में अनगिनत योगदान दिए।
उनकी मैय्यत में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की जिनमें विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रमुख लोग शामिल रहे। गमगीन माहौल में लोगों ने उन्हें कंधा दिया और कब्रिस्तान तक अंतिम यात्रा में साथ चले।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.