मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने श्री राम नवमी के पावन अवसर पर राल स्थित ब्रह्मऋषि श्री देवरहा बाबा गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ गौ-पूजन किया तथा गौवंशों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर में संचालित गौधाम गुरुकुल (स्कूल) के विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया। गुरुकुल में लगभग 80 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण कर बच्चों द्वारा तैयार शिल्प एवं हस्तकला का अवलोकन किया तथा उनसे पढ़ाई और भोजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने गौशाला परिसर में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। दोनों अधिकारियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि गो-आश्रय स्थल में लगभग 8600 गौवंश संरक्षित हैं। 136 एकड़ में फैली इस गौशाला में गौवंशों के लिए 27 शेड बनाए गए हैं। उन्होंने गौ उत्पाद केंद्र का भी निरीक्षण किया जहां गोबर एवं गौमूत्र से निर्मित साबुन, फेसवॉश, दीपक, फिनायल, घी एवं धूपबत्ती जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने एडीएम को निर्देश दिए कि इन उत्पादों के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही एक डॉक्यूमेंट्री भी तैयार कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसा, हरा चारा, पेयजल, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं एवं शेड की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गौवंश के लिए पर्याप्त हरा चारा एवं स्वच्छ पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जाए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.