मथुरा। गुरुवार को नव संवत्सर एवं हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर मथुरा-वृंदावन विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यमुना के विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। गऊघाट से विश्राम घाट तक पैदल भ्रमण करते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और विशेष रूप से स्वच्छता अभियान का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंध पूरी तरह सुदृढ़ और अभेद्य होने चाहिए।
श्रीकांत शर्मा ने कहा यमुना हमारी आस्था का प्रतीक है। देश-विदेश से श्रद्धालु यहां आते हैं, इसलिए हमारी प्राथमिकता है कि हर भक्त यहां से एक सुखद अनुभव लेकर जाए।
इस दौरान विधायक ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
इसके पश्चात विधायक ने विधि-विधान से यमुना पूजन कर ब्रज और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था निरंतर बनी रहनी चाहिए तथा त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं को समय रहते सुदृढ़ किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
इस अवसर पर भाजपा होली गेट मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल, ललित अग्रवाल, नरेश शर्मा ‘बब्बू’, कुंज बिहारी भारद्वाज, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, गुड्डा पंडित, विवेक शर्मा, संजय कश्यप, मेघश्याम माहौर, अखिलेश मिश्रा, नितिन चतुर्वेदी, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, राजकुमार लवानिया एवं महेश काजू सहित भाजपा कार्यकर्ता और अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.