अलीगढ़। आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी राहुल गुप्ता के समर्थन में गत दिन अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज के निकट एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न समाजों के गणमान्य एवं प्रतिष्ठित नागरिकों ने सहभागिता कर राहुल गुप्ता को अपना समर्थन व्यक्त किया।
बैठक में मुस्लिम, क्षत्रिय, ब्राह्मण, अग्रवाल, वार्ष्णेय सहित अन्य सभी समाजों के सम्मानित एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इस दौरान आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगरा खंड से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल गुप्ता के पक्ष में समर्थन जुटाने और जनसंपर्क अभियान को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर राहुल गुप्ता ने उपस्थित सभी समाजों के गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य जाति एवं धर्म से ऊपर उठकर सर्वसमाज के हितों की रक्षा करना तथा शिक्षित युवाओं, स्नातकों एवं आमजन की समस्याओं को मजबूती से उठाना है। बैठक में उपस्थित लोगों ने राहुल गुप्ता के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए चुनाव में सहयोग एवं समर्थन देने का आश्वासन दिया।
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने दोनों सीटों के लिए अलग-अलग प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। स्नातक सीट के लिए IAS हीरालाल एवं शिक्षक सीट के लिए IAS अभिषेक प्रकाश को प्रेक्षक के रूप में नामित किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान ने बताया, प्रेक्षक अभिषेक प्रकाश मंगलवार को यहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि प्रेक्षक का प्रवास स्थल सर्किट हाउस कक्ष संख्या-4 निर्धारित किया गया है।
निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा सुझाव के लिए जनसामान्य प्रेक्षक से मोबाइल नंबर 9286549524 अथवा दूरभाष नंबर 0562-2991067 पर संपर्क कर सकते हैं।
निर्वाचन का कार्यक्रम जानिए
7 अक्तूबर: नामांकन पत्रों की संवीक्षा
9 अक्टूबर: नाम वापसी
23 अक्टूबर: मतदान
27 अक्टूबर: मतगणना