मथुरा। चौमुहां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) पर तैनात बीसीपीएम पद के एक कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने कथित रूप से 2 हजार रु की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडा है। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और अधिकारी व कर्मचारी पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। हालांकि विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्होंने केवल इतना ही पुष्टि की कि चौमुहां से एक कर्मचारी को टीम द्वारा पकड़ा गया है।
फिलहाल टीम आरोपी कर्मचारी को अपने साथ ले गई है लेकिन उसे कहां ले जाया गया है, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी भी अधिकारी को नहीं है। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। चर्चाओं के अनुसार आरोपी का नाम अमित बताया जा रहा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.