मथुरा: केशव प्रसाद का समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला, श्री कृष्ण जन्मभूमि और दलित अपमान को लेकर बड़ा बयान
फरह (मथुरा)। परखम अनुसन्धान केंद्र में दो दिवसीय चिंतन शिवर में पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी, अपराध और माफिया को खत्म करना और विकसित भारत के संकल्प पर विकसित उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाना ही सरकार का लक्ष्य है।
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। हाल ही में मथुरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख नेताओं ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान श्री रामलला का भव्य मंदिर बना है, उसी प्रकार मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। यह प्रक्रिया चाहे न्यायिक मार्ग से हो आपसी बातचीत से हो या फिर इसमें समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी यदि कारसेवा के लिए आना चाहें तो मिलकर मंदिर का निर्माण किया जा सकता है।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने दलित महासम्मेलन के दौरान सपा नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा दलितों को लेकर दिए गए बयानों से दलित समाज का अपमान हुआ है। इसे बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और दलितों का अपमान बताते हुए मांग की गई है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। साथ ही यह भी कहा गया कि समाजवादी पार्टी पिछड़ों, दलितों, गरीबों और महिलाओं की नहीं, बल्कि केवल परिवार और अपराधियों की हितैषी है।
उन्होंने अखिलेश यादव के “लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा” वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा गया कि सपा शासनकाल (2012–2017) के दौरान जनता ने गुंडाराज, भ्रष्टाचार और दंगों का दौर देखा है। जनता को अब गुंडाराज या अत्याचार नहीं, बल्कि विकास, गरीब कल्याण और सबका साथ चाहिए।
हमारी सरकार बनने जा रही है और तमाम दलित हमारे साथ हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दलितों का महासम्मेलन और दलितों को गाली, इसीलिए मैं कहता हूं समाजवादी पार्टी न पिछड़ों की समर्थक है, न दलितों की, न गरीबों और महिलाओं की समर्थक है। यह केवल परिवार और गुंडों-अपराधियों की समर्थक है।