मथुरा में दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान का राष्ट्रीय अधिवेशन 21–22 फरवरी को, जुटेंगे देशभर के प्रतिनिधि
मथुरा। दीनदयाल उपाध्याय के प्रेरणादायी कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से तथा अटल बिहारी वाजपेयी के मार्गदर्शन में स्थापित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 21 और 22 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा में होने जा रहे इस अधिवेशन में देश की राजनीति और समाज सेवा से जुड़े अनेक प्रमुख व्यक्तित्व भाग लेंगे। प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित यह समागम संगठनात्मक दिशा निर्धारण और सेवा गतिविधियों के विस्तार पर केंद्रित रहेगा।
कार्यक्रम के संयोजकों रासबिहारी अग्रवाल योगेश उपाध्याय आवा कन्हैया लाल अग्रवाल अजय कुमार अग्रवाल सुभाष सैनी मदनमोहन राजपूत बाबूलाल सैनी सौरभ अग्रवाल पंकज सिंघल और नरेंद्र गौतम ने बताया कि अधिवेशन का शुभारंभ 21 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे श्रीजी बाबा आश्रम भूतेश्वर में होगा। देश के विभिन्न जिलों से लगभग 250 प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित हुई है।
अधिवेशन के दौरान चार चरणों में बैठकें आयोजित की जाएंगी जिनमें संगठन विस्तार सेवा परियोजनाओं और सामाजिक समरसता से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। मुख्य कार्यक्रम 21 फरवरी को श्रीजी बाबा आश्रम भूतेश्वर परिसर में आयोजित होगा।
बैठक की तैयारियों के दौरान अजय कुमार अग्रवाल रासबिहारी अग्रवाल मदन मोहन राजपूत सुभाष सैनी बाबूलाल सैनी नरेंद्र गौतम यशपाल चौधरी आशीष कुमार अग्रवाल डॉ रश्मि अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।