मनरेगा पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा : चौधरी मानवेंद्र
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा जनपद मथुरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके पार्टी के प्रति समर्पण और योगदान के लिए प्रदेश कैंप कार्यालय पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को दुपट्टा उड़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौ. मानवेंद्र सिंह पाण्डव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मनरेगा पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। नया कानून जनहित और न्यायसंगत नहीं है इसके खिलाफ कांग्रेस जन-जागरूकता अभियान चलाएगी।
उन्होंने बताया कि स्वराज संवाद कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने को लेकर अपने सुझाव रखे और एकजुट होकर आगामी पंचायत चुनाव व 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया।
चौधरी मानवेंद्र पाण्डव ने कहा कि एक दिवसीय कार्यशाला में गांव-गांव पदयात्रा निकालने, जनपद स्तर पर ब्लॉक स्तरीय सर्वोदय संकल्प शिविर आयोजित करने पर भी विचार किया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण भास्कर ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जाति-धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट होना होगा।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश धनगर डॉ. बृज कुमार मिश्रा कीर्ति कौशिक दिनेश बिंदल जितेंद्र मणि गीता दिवाकर राम चतुर्वेदी सत्यम चतुर्वेदी, लता चौहान रामवीर सिंह विजय सिंह लोधी पूरन सिंह महेश चौबे अजीत कुमार सिंह के.के. गौतम, बबलू चौधरी पंकज चौधरी जिलानी कादरी ललित शर्मा रूबी चटर्जी सारा खान बृजेश कुमार शिवकुमार गौतम श्रीचंद्र सिंह दीपक पाठक कमल प्रकाश शर्मा अतुल कौशिक निरंजन सिंह सरदार सिंह डी.के. राहुल विवेक सारिक कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।