मथुरा। जनपद की तहसील मांट से भाजपा विधायक राजेश चौधरी की माताजी के निधन के बाद उनके आवास पर शोक व्यक्त करने एवं श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर माताजी के चित्र पर नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर रहे है।
निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठन के लोग एवं आम नागरिक उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। सभी लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
इस दुखद अवसर पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने विधायक राजेश चौधरी की माताजी को एक सरल, धर्मपरायण एवं समाजसेवी प्रवृत्ति की महिला बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी भाजपा नेता देवेंद्र शर्मा रमेश चंद्र आर्य जनार्दन शर्मा
संजय गोविल प्रमोद बंसल युवराज ठाकुर जसवंत सिंह भानुप्रताप एड विनोद चौधरी प्रीतम सिंह मुकेश सिकरवार चौधरी धर्मपाल सिंह पवन लोधी आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.