लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मंगलवार को योगी सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एस बी सिंह को हटाकर उनके स्थान पर लक्ष्मी एन मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात को विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद के पद पर तैनात किया गया है। श्याम बहादुर सिंह को शासन ने विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग बनाया है।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडे देवरिया को विशेष सचिव समन्वय विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा अपर परियोजना समन्वयक यूपी डास्प राजेश कुमार सिंह सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को मुख्य विकास अधिकारी देवरिया अंकुर कौशिक मुख्य विकास अधिकारी सुल्तानपुर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण विनय कुमार सिंह अपर जिला अधिकारी प्रशासन बिजनौर को मुख्य विकास अधिकारी सुल्तानपुर विधान जायसवाल परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को मुख्य प्रकाश अधिकारी कानपुर देहात के पद पर तैनात किया गया है।
ज्ञात रहे की कर्नाटक की निवासी लक्ष्मी एन 2019 बैच की आई ए एस अधिकारी हैं। वह आगरा और कानपुर नगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तथा वर्तमान में सीडीओ कानपुर देहात के पद पर तैनात रह चुकी है।