संस्कार पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न , मेधावी छात्र सम्मानित
मथुरा । संस्कार पब्लिक स्कूल में गत दिन वार्षिक समारोह “संस्कारोत्सव:- एक शाम संस्कृति से प्रगति के नाम” बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस०पी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, महापौर विनोद अग्रवाल, दीन दयाल धाम के निर्देशक सोनपाल सिंह , पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, समाज सेवी डॉ अशोक अग्रवाल, श्री जी बाबा विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ० अजय शर्मा आदि लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा भाग्यश्री ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्रों की मनमोहक प्रस्तुतियां देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। विद्यार्थियों द्वारा दी गई विशेष प्रस्तुति ऑपरेशन सिंदूर को देख सभी प्रत्यक्षदर्शियों ने भाव-विभोर हो भारत माता की जय के नारे लगाए। विद्यार्थियों ने नाट्य, नृत्य व गायन की अनेक प्रस्तुतियां दी जिसका हजारों दर्शकगण ने आनंद लिया।अभिनेत्री भाग्यश्री के लिए भी विद्यार्थियों ने स्पेशल डांस परफॉर्मेंस प्रस्तुत करी जिसे देखकर भाग्यश्री खुद को रोक न सकी व मंच पर पहुंचकर बच्चों के साथ परफॉर्मेंस में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल जी ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया, उन्हें शिक्षा का महत्व व अंग्रेजी और गणित में अपनी पकड़ मजबूत रखने की सलाह दी। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण जी ने संस्कार स्कूल के मैनेजमेंट व शिक्षकगण को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अवसर देने के लिए प्रशंसा करी। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि संस्कार स्कूल विद्यार्थियों को संस्कार का पिटारा दे रहा है, संस्कृतिक प्रस्तुतियां की प्रशंसा कर सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व मेधावी छात्र, टॉपर्स, व अन्य क्षेत्रों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अवॉर्ड्स दिए गए, व विद्यालय के लगनशील शिक्षकों का भी सम्मान किया गया गया।
संस्था के चेयरमैन आर पी सिंघल, फाउंडर श्रीमती रमा सिंघल, डायरेक्टर आकाश, ऋषभ, आकांक्षा व अंकिता जैन जी ने वाइस प्रिंसिपल कुलदीप सिंह, सचिन सेंगर, आरती तिवारी, शालिनी जौहरी, गुंजन शर्मा,हिमांगी शर्मा, बीना शर्मा, पूजा गुरेजा, दर्शना गौतम व अन्य सभी शिक्षकों की प्रशंसा करी, व कार्यक्रम की सफलता का श्रेय शिक्षकों व विद्यार्थियों के मेहनत व लग्न के समन्वय को दिया।