मथुरा। मानवाधिकारों की रक्षा और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मथुरा मानवाधिकार परिषद के प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति जानना तथा उन्हें दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था।
निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों से सीधे संवाद किया। मरीजों से उनके इलाज, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार तथा साफ-सफाई की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। कई मरीजों ने उपचार को संतोषजनक बताया वहीं कुछ ने सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता भी जताई।
इसके पश्चात प्रतिनिधि मंडल ने जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात की और निरीक्षण के दौरान सामने आए तथ्यों से उन्हें अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने अस्पताल में मानवाधिकारों के संरक्षण, मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार और समय पर उपचार सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने प्रतिनिधि मंडल को आवश्यक सुधारों का आश्वासन दिया।
इस निरीक्षण में संगठन मंत्री लियाकत अनिल मंडल महासचिव आगरा नम सिंह आगरा मंडल मानवाधिकार परिषद के अध्यक्ष (मथुरा) सोनू भाई नरेश कुमार आगरा मंडल रोताराभाई तथा अशोक कुमार उपाध्यक्ष प्रमुख रूप से शामिल थे।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे ताकि आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके और सरकारी संस्थानों में पारदर्शिता बनी रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.