मेरा गांव-मेरा विद्यालय अभियान में निकली प्रभात फेरी

मथुरा। पी एम श्री कम्पोजिट स्कूल कराहरी माँट द्वारा “मेरा गांव -मेरा विद्यालय” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य -बच्चों के विकास में विद्यालय एवं माता-पिता और समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ,बच्चों के विकास के लिए अभिभावक और समुदाय एक दूसरे से परस्पर जुड़कर विद्यालय का सहयोग करें। शिक्षकों अभिभावकों को संयुक्त रूप से समुदाय के सक्रिय प्रयासों से बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि एवं सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य ओमप्रकाश देवराज सिंह ने संयुक्त रूप से प्रभात फेरी को झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव में स्थानीय निवासियों को बाल अधिकारों के लिए जागरूक करने हेतु रैली का आयोजन किया गया।
रैली में विद्यार्थियों ने अपने हाथों में बाल अधिकार से संबंधित नारे लिखी हुई तख्तियां हाथों में ले रखी थी तथा नारे लगाते हुए गांव के परिक्रमा मार्ग में होते हुए पुनः स्कूल में वापस आए या रैली स्कूल में एक सभा में परिवर्तित हो गई। इस रैली में बाल अधिकारों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। रैली गाँव के परिक्रमा मार्ग में होते हुए विद्यालय में पुनः पहुंची इसके बाद विद्यालय में बच्चों के द्वारा कला प्रतियोगिता में भाग लिया गया तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा एक नाटक की प्रस्तुति प्रस्तुत की कुछ बच्चों के द्वारा कहानियां प्रस्तुत की गई कुछ बच्चों के द्वारा मीना नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एंव पदाधिकारी विद्यालय परिवार के प्रधान अध्यापक देवराज सिंह सहायक अध्यापक कौशल कुमार अमी चन्द, हरिकिशन शर्मा, दारा सिंह, हेमलता, दीपा यादव ,सन्जू सिंह शिवलाल तारा सिंह, अंजू सिंह गुलेश लवानिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।