राया (राजपथ मथुरा व्यूरो) । जनपद के थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत गांव मदेम में डिलीवरी के एक दौरान विवाहिता की मौत होने की खबर प्रकाश में आई है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार नगीना पत्नी सुल्तान की शादी तीन साल पूर्व ग्राम नखलई थाना अवागढ़ एटा से हुयी थी। दो दिन पूर्व डिलीवरी के दौरान नगीना की तबियत खराब हो गयी।
परिजन उपचार के लिये नगीना को आगरा ले गये जहा सोमवार की सायं उसकी मौत हो गयी। परिजन मृतक के शव को गांव ले आये और अंतिम संस्कार करने लगे जिसकी सूचना किसी ग्रामीण ने 112 पुलिस और मायके में परिजनों को दे दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने मृतका के शव को चिता से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इस सम्बंध में पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में थाना राया में मुकदमा दर्ज नही हुआ है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.