• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

एसआईआर: ग्रामीणों ने मथुरा वृंदावन शहरी मतदाताओं को पीछे छोड़ा,

मथुरा वृंदावन के मतदाताओं की बेरुखी बन सकती है घातक

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in उत्तर प्रदेश
0
एसआईआर: ग्रामीणों ने मथुरा वृंदावन शहरी मतदाताओं को पीछे छोड़ा,
0
SHARES
48
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

– जनपद मे 35 प्रतिशत फार्म की फीडिंग, मथुरा में महज 20 प्रतिशत ही फार्म जमा, डीएम ने लगाए शहर में अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर
-बूथ लेबल एजेंट की सक्रियता के मामले में समाजवादी पार्टी अब तक सबसे जयादा सक्रिय

मथुरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में इस बार ग्रामीण मतदाता शहरी मतदाताओं पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। जनपद में अब तक लगभग 35 प्रतिशत फॉर्मों की फीडिंग पूरी हो चुकी है, जबकि शहरी विधानसभा क्षेत्र मथुरा मात्र 20 प्रतिशत के आंकड़े को ही छू सका है। शहरी क्षेत्र की इस धीमी प्रगति को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने प्रत्येक 50 बूथों पर एक डिप्टी कलेक्टर की तैनाती कर दी है। सूत्र बताते है डिजिटाइजेसन के मामले में मथुरा वृंदावन विधान सभा पूरे यूपी में सबसे पीछे है।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में जिले में एसआईआर की प्रक्रिया समय से पूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिलाधिकारी कार्य समय से पूरा हो इसके लिए मतदाताओं व बीएलओ को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसी क्रम में छाता विधानसभा के बीएलओ संजय भार्गव को निर्धारित समय से 11 दिन पहले काम पूरा करने पर जिलाधिकारी ने न केवल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, बल्कि उनके परिवार सहित श्री बांके बिहारी जी के वीआईपी दर्शन और वृंदावन के फन लैंड पार्क में लंच की विशेष व्यवस्था भी कराई।
जिलाधिकारी की इस पहल से पिछले दो दिनों में फॉर्म जमा करने और फीडिंग की रफ्तार में उल्लेखनीय तेजी आई है। अब जनपद में फार्म जमा और फीडिंग का आंकड़ा 35 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। इसके बावजूद मथुरा–वृंदावन शहरी क्षेत्र इस अभियान में काफी पीछे चल रहा है। शिक्षित आबादी अधिक होने के बावजूद यहां सिर्फ 20 प्रतिशत फॉर्म ही जमा हो सके हैं। प्रदेश स्तर पर भी मथुरा विधानसभा की यह स्थिति कमजोर बनी हुई है, जो जिला प्रशासन की भी चिंता का कारण है।
इधर अभियान में राजनीतिक दलों के सहयोग की बात करें तो समाजवादी पार्टी अब तक सबसे सक्रिय दिखाई दे रही है। अल्पसंख्यक क्षेत्रों सहित अपने प्रभाव वाले इलाकों में सपा का नेटवर्क तेज़ी से काम कर रहा है। कांग्रेस और बसपा की स्थिति यहां कमजोर बताई जा रही है।
वहीं भाजपा ने भी अब अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव के अनुसार बीएलए-2, बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रभारी की तीन सदस्यीय टीम बीएलओ को बूथ–स्तर पर हर संभव सहयोग दे रही है। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि दो दिन पहले तक जहां मथुरा में केवल 12 प्रतिशत फॉर्म जमा हुए थे वहीं यह आंकड़ा बढ़कर 20 प्रतिशत और आज के अंत तक 30 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है। 28 नवंबर तक शहरी क्षेत्र में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

चार दिसंबर तक पूरा होगा अभियान

“जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। सभी बीएलओ पूरी लगन से कार्य कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर का कार्य 4 दिसंबर तक पूर्ण कर दिया जाएगा।”
— चंद्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी मथुरा

Tags: #breaking news#cm yogi #yogi adityanath#dm mathura #cdo mathura#google #google discover#mathura vrndavan news#SIR: Rural voters outnumber Mathura Vrindavan urban voters
Previous Post

CSIC 1.0 लॉन्च , भारत के साइबर सिक्योरिटी इकोसिस्टम को बनाएगा मजबूत

Next Post

राया में चिता से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
राया में चिता से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा

राया में चिता से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

December 4, 2025
अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

December 4, 2025
मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

December 4, 2025
विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

December 4, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4718916
Views Today : 1143

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved