बरसाना में दबंग लोगों ने की भागवत कथा कराने आये श्रद्वालुओ से मारपीट, वैश्य समाज के संगठनों में आक्रोश

मथुरा। जनपद के तीर्थ स्थलों पर बाहर से आने वाले श्रद्वालुओ के साथ मारपीट अमानवीय व्यवहार की घटनाए दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है इससे ब्रज में आने वाले लोगों में असुरक्षा का माहौल पनपता जा रहा है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग सकता है। ऐसा एक वाकया बरसाना में भागवत कथा कराने आये अखिल भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ संजीव कुमार वार्ष्णेय बंटी बाबू और परिजनों के साथ 16 सितम्बर की रात्रि को घटित हुआ। क़स्बा स्थित बरेली वाली धर्मशाला में 14 सित. से भागवत कथा चल रही है। 16 सित. की रात्रि कथा आयोजक बंटी बाबू के साथ पार्किंग में चंद नामजद दबंग किस्म के लोगों ने संजीव कुमार वार्ष्णेय बंटी बाबू, उनके बेटे सजल वार्ष्णेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज गुप्ता के साथ बुरी तरह मारपीट की तथा नकदी, घड़ी सोने की चैन आदि लूट लीं ।
इन बदमाशों को स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त होने के कारण वारदात होने के बाद पुलिस द्वारा उनको भाग जाने दिया। उच्च प्रशासनिक एवं राज नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया । यह बदमाश किस्म के लोग इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं दर्शनार्थियों के साथ कर चुके हैं। बंटी बाबू और उनके परिजनों मित्रों के साथ की गई मारपीट की घटना से वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। मथुरा के अलावा अलीगढ़ हाथरस एटा मुरादाबाद चंदौसी बहजोई आगरा के लोगों ने इस घटना पर मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए दोषियों की गिरफ्तार की मांग की है।