नया बस स्टैंड-भूतेश्वर तिराहा क्षेत्र में जल भराव की समस्या के लिए दुकानदार भी कम नहीं थे जिम्मेदार, बड़े पैमाने पर हटाया निगम ने अतिक्रमण
मथुरा। महानगर के नया बस स्टैंड और भूतेश्वर तिराहा क्षेत्र में जल भराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की टीम ने आज समूचे मार्ग पर नाले नालियों की तली झाड़ सफाई करते हुए बड़ी मौजूदगी में उस पर मौजूद अतिक्रमण हटाया है। दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा नाले नाली को स्लैब डालकर कर पाट लिया गया था जिसको जेसीबी से तोड़ दिया गया है। इस कार्रवाई को नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने अपनी मौजूदगी में स्वयं कराया है।
नगर निगम की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई को देखने के लिए सड़क पर राहगीर और दुकानदारों का पूरे दिन जमावड़ा लगा रहा। बीती दो और तीन मई को हुयी वर्षा के दौरान नया बस स्टेण्ड और भूतेेश्वर अण्डर पास के नीचे हुये जल भराव के कारण नगर आयुक्त श्री चौधरी द्वारा स्वयं स्थल पर उपस्थित रहकर जल निकासी का कार्य कराया गया था। आगामी दिनों में होने वाली वर्षा के दौरान जल भराव की समस्या पुनः उत्पन्न न हो इस हेतु नगर आयुक्त श्री चौधरी द्वारा सहायक नगर आयुक्त एवं क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मंगलवार को बी.एस.ए. रोड़ तथा बी.एस.ए. काॅलेज पुलिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि तिलकवीर चौधरी पार्षद मुन्ना मलिक एवं हनुमान सिंह उपस्थित रहे । निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त पुलिया की तलीझाड़ सफाई करवाई । यहां यह भी उल्लेख करना है कि रेलवे द्वारा रेलवे लाइन विस्तार के दृष्टिगत बीएसए पुलिया जल निकासी वाले मुख्य नाले को अवरुद्ध कर दिया गया है एवं उसके स्थान पर जल निकासी हेतु संकरा पाइप डालकर जल निकासी की व्यवस्था की गई है जिसके कारण भूतेश्वर अंडरपास पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है ।
नाले को पुनः मैन नाले से जोड़े जाने हेतु रेेेलवे विभाग के अधिकारियों से लगातार वार्ता की जा रही है साथ ही पत्राचार भी किया गया है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने रेलवे के अधिकारियों से वार्ता की जिस पर अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि उक्त कार्य आगामी 15 दिनों के अन्तर्गत पूर्ण करा दिया जायेगा एवं यथा शीघ्र नाले को सुचारु कर दिया जाएगा।
इसी के साथ आज नगर निगम टीम के द्वारा बृहद रूप से अभियान चलाकर BSA रोड पर नाले की तालीझाड़ सफाई हेतु नालों पर स्थाई या अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को तुड़वाया जा रहा है ताकि नाले की अच्छी तरह से सफाई का कार्य कराया जा सके। नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि वह नालियों में कचरा न डालें एवं नाले नालियों के ऊपर अतिक्रमण न करें ।