उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि योजना पंजीकरण 30 नवंबर 2024 से प्रारम्भ होकर 31 दिसम्बर 2024/(समय सांय 6.00 बजे) तक रहेगा। उन्होंने बताया कि योजना में भूखण्ड आवंटन के लिए ब्रोशर तैयार किया गया है। एक परिवार के मात्र एक सदस्य द्वारा ही एक भूखण्ड के लिये आवेदन किया जाएगा। परिवार से तात्पर्य पति, पत्नी एवं उनके अवयस्क बच्चे हैं। साथ ही आवेदकों से प्रमाण पत्र लिया जायेगा कि परिवार से एक व्यक्ति द्वारा एक भूखण्ड के लिये फार्म भरा जा रहा है यदि आवंटन उपरान्त यह तथ्य प्रकाश में आता है कि उक्त परिवार में एक से अधिक व्यक्ति को आवंटन हुआ है तो उनके उक्त समस्त आवंटन का निरस्त कर दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि योजना में 121 आवासीय भूखण्ड हैं जिन्हें 3 श्रेणी (आर- वन् में 89 भूखंड 90 से 150 वर्ग मीटर, आर-2 में 22 भूखंड 151 से 235 वर्ग मीटर के एवं आर-3 में 10 भूखंड 330 वर्ग मीटर के) में क्षेत्रफल वार बांटा गया है। इनकी दर 24150.00 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है।