मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत लगातार गन्दगी के विरुद्ध/ अस्थायी अतिक्रमण/प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के अन्तर्गत प्राप्त होने वाली प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक व अवैध अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त करने के साथ गन्दगी करने वालों के विरुद्ध जुर्माना वसूल किये जाने की कार्यवाही सहायक नगर आयुक्त श्रीमती कल्पना सिंह चौहान के निर्देश पर महानगर में धौली प्याऊ से रेलवे स्टेशन तक अभियान चलाया गया जिस पर टास्क फोर्स एवं सफाई निरीक्षक द्वारा 12,500/ रु का जुर्माना वसूल किया गया तथा चेतावनी दी गयी है कि मुख्य मार्गो/बाजारों में अस्थायी अतिक्रमण/ गन्दगी आदि के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। अभियान के दौरान क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज अनिल राजेश कुमार जे.सी.ओ. विपिन सफाई निरीक्षक पी.पी. सिंह प्रवर्तन दल धर्मवीर प्रवर्तन दल गुलवीर प्रवर्तन दल दीपक शर्मा आदि एवं प्रवर्तन दल व पुलिस बल मौजूद रहा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.