गोवर्धन। एकेडमिक परफॉर्मेंस सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों को पुरुस्कृत कर शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। कस्बा स्थित श्री कृष्णम पब्लिक स्कूल में बच्चों को उनके अकैडमिक परफोर्मेन्स के आधार पर प्रथम द्वितीय व तृतीय श्रेणी के लिए शील्ड और उपलब्धि प्रमाण पत्र वितरण किये गये। कार्यक्रम में नगर पंचायत गोवर्धन के चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लम्बरदार व विद्यालय चेयरमन मुकेश शर्मा एडवोकेट सौरभ शर्मा व विद्यालय प्रबंधक हरे कृष्ण शर्मा ने चयनित शीर्ष विद्यार्थियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र वित्तरीत किए।
इससे पूर्व विद्यालय के चेयरमैन मुकेश शर्मा के द्वारा श्री लम्बरदार को पटका ओढ़कर स्वागत किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने और देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के टिप्स दिए। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ विद्यार्थी व सामाजिक क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.