ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, ब्लू सफायर मॉल में ग्रिल गिरने से दो लोगों की हुई मौत

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ब्लू सफायर मॉल में ग्रिल गिरने  से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों नीचे खड़े थे, तभी उनके सिर पर ग्रिल लगी और उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, बिसरख थाना इलाके स्थित अस्पताल से सूचना मिली की ब्लू स्क्वायर मॉल पर छत से ग्रिल गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। जिसमें हरेंद्र भाटी (35) पुत्र राजेंद्र भाटी निवासी गौशाला फाटक के पास विजय नगर, थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद की मौत हो गई।
इसके अलावा, शकील(35) पुत्र छोटे खान निवासी केला, खेड़ा थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर अधिकारी मौजूद हैं। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।