मथुरा से तीसरी बार बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी बनने पर हेमा मालिनी ने जताई भारी खुशी

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी हाई कमान ने शनिवार सांय बड़ी संख्या में अपने लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।  जिसमें मथुरा से हेमा मालिनी के नाम पर मुहर लगा दी है। इनके अलावा आगरा से एस पी सिंह बघेल एटा से राजवीर सिंह राजू भैया फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर इटावा से रामशंकर कठेरिया कन्नौज से सुब्रत पाठक नोएडा से महेश शर्मा, झांसी से अनुराग शर्मा के नाम की भी घोषणा की गई है।
मथुरा से  भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार की घोषणा होने के बाद हेमा मालिनी ने पार्टी नेतृत्व पर भरोसा जताया है। साथ ही उन्होंने मथुरा के लोगों के विकास के लिए लगातार काम करने की बात कही है।

मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने तीसरी बार टिकट मिलने के बाद कहा कि मुझे एक बार फिर मौका मिला है। तीसरी बार मथुरा से लड़ने के लिए टिकट दिया गया है। मैं यहां पर पहले के मुकाबले और काम करूंगी। मुझ पर फिर से विश्वास करने के लिए मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देती हूं।