मथुरा । अयोध्या में नव निर्मित मंदिर में विराजमान श्री राम लला के दर्शन करने के लिए मथुरा के पार्षद जाएंगे। इसके सभी इंतजाम मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा किए जायेंगे। इसकी स्वीकृति मंगलवार को नगर निगम बोर्ड ने बैठक में दी।
मथुरा वृंदावन नगर निगम बोर्ड की तीसरी बैठक मंगलवार को हुई। बजट के लिए आयोजित की गई बोर्ड बैठक में चर्चा के दौरान पार्षदों ने राम लला के दर्शन की मांग की। इस पर महापौर विनोद अग्रवाल ने समस्त पार्षद गणों को अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन की व्यवस्था कराए जाने की सहमति व्यक्ति की।
बैठक में नगर आयुक्त शशांक चौधरी के अलावा उपसभापति मुकेश सारस्वत, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सहित निगम के सभी अधिकारी व पार्षद मौजूद रहे।