वोटर चेतना अभियान में घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता: राजेश चौधरी
मांट (मथुरा) । अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा वोटर चेतना अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत कस्बा मांट में विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने पर बैठक में मुख्य अतिथि विधायक राजेश चौधरी जोर दिया गया।
शुक्रवार को मांट में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे वाटर चेतना अभियान को लेकर मांट विधानसभा के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि मांट विधानसभा के विधायक राजेश चौधरी रहे। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि 25 नवंबर से तीन दिसंबर तक बूथ वार विस्तृत योजना तैयार करेंगे। 25 और 26 नवंबर एवं दो तीन दिसंबर की विशेष तिथियों पर चलने वाले इस अभियान की पूर्ण तैयारी करनी है। महाअभियान में पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित होगी। वोटर चेतना महाअभियान से लोकसभा चुनाव में विजय आसान होगी। 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान बूथ से दूसरी जगह निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या काटने सहित अन्य कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है। कार्यक्रम का संचालन दीपक शास्त्री ने किया।
इस मौके पर अनिल चौधरी जिला महामंत्री डाँ आरपी सिंह हुक्म सिंह विक्रम चौधरी नरेन्द्र प्रधान देशराज सिंह पप्पू बौहरे आदि मौजूद रहे।