मथुरा से सपा ने किया पं. तुलसीराम शर्मा को मेयर प्रत्याशी घोषित

मथुरा। समाजवादी पार्टी ने नगर निगम महापौर पद हेतु सपा नेता पं. तुलसीराम शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनके नाम की घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने की है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र निवासी श्री शर्मा पूर्व में सपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके है वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता माने जाते है।