मथुरा-वृंदावन नगर निगम मेयर के लिए पूर्व मंत्री सहित दो दर्जन से अधिक लोगो ने किए भाजपा में आवेदन

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी से मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर के लिए 2 दर्जन से अधिक लोगों ने आवेदन जमा कराएं है। सूत्रों के अनुसार वैश्य समाज से विनोद अग्रवाल डॉ डी पी गोयल मुकेश खंडेलवाल राजकुमार अग्रवाल मांट वाले श्याम सिंघल राजेश गुप्ता डब्बू हेमंत अग्रवाल जयंती प्रसाद अग्रवाल नवीन मित्तल अजय गोयल लुटिया वैभव अग्रवाल इंजीनियर कल्पना गर्ग और पूर्व राज्य मंत्री रविकांत गर्ग ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए हैं। मथुरा वृंदावन से भाजपा की टिकट से विधायक का चुनाव लड़ चुके मुरारी अग्रवाल ने भी अपनी दावेदारी की है।
वही ब्राह्मण समाज से पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर सोहनलाल कातिब राधे पाठक सुनील चतुर्वेदी डीएन गौतम मुदिता शर्मा चंदा मामा योगेंद्र शर्मा मुकेश गौतम नवल गिरी महाराज जनार्दन शर्मा ने आवेदन दिए हैं।
जाट समाज से मेघना चौधरी ने पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन जमा करने की आज अंतिम तिथि थी।
बुधवार को नगर निगम चुनाव प्रभारी एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी मथुरा आ रहे हैं उनके समक्ष भी कुछ लोग अपने आवेदन पेश करेंगे। सूत्रों का कहना है कि कल से आवेदन पत्रों पर गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श प्रारंभ हो जाएगा। संभव है 3 दिन के अंदर पार्टी द्वारा मेयर पद के प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।