मथुरा। वृन्दावन के प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज को धमकी भरा पत्र भेजने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी शैलेष पांडे ने बताया कि 5 अप्रैल को गौरी गोपाल आश्रम के कथा वाचक अनिल कुमार तिवारी (अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) निवासी संत कालौनी परिक्रमा मार्ग वृन्दावन को व उनके परिवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बम से उडाने की धमकी व एक करोड रुपये की माँग का धमकी भरा पत्र आश्रम में डाला था ।
आरोपी को पकड़ने के लिये वृन्दावन पुलिस, सर्विलांस टीम व सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी युवक तक पहुंच गयी। टीम ने मंगलवार को सौ फुटा पुल के पास से सुरेश कुमार पुत्र रामकिशन सैनी निवासी तिरखा कालौनी कस्बा व थाना बल्लभगढ सिटी जिला फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में धमकी देने वाले आरोपी सुरेश ने बताया कि मेरे बच्चो की तबियत खराब हो गयी थी, तो मैंने कई लोगों से 1.5 लाख रु कर्जा ले लिया था, जिस कारण घर मे कहा सुनी हो गयी थी। मैं वृन्दावन चला आया था यहाँ प्रेम मन्दिर दर्शन के दौरान मेरा पर्स गुम हो गया था तो मैं गोरी गौपाल आश्रम में रहने लगा वहीं खाना पीना खाता था। 100 फुटा पुल के नीचे आराम कर लिया करता था और एक दिन मेरे मन मे विचार आया कि महाराज अनिरुद्धाचार्य के पास बहुत सारा पैसा है क्यो न महाराज जी को धमकी देकर रुपये लिये जाये जिससे मेरा सारा कर्ज खत्म हो जाये। इसी के चलते मैंने एक पत्र लिखा और गोरी गोपाल आश्रम की पन्डाल में कार्यालय के पास वाटर कूलर के ऊपर रख दिया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.