मथुरा। वृंदावन मार्ग स्थित बिड़ला मंदिर पुलिस चौकी क्षेत्र में डॉ बीसी गोयल अस्पताल के पीछे करीब 2500 वर्ग गज जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर आज मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी से कहर बरपा दिया। बताया जाता है यह कॉलोनी श्रीकांत चतुर्वेदी द्वारा काटी जा रही है। प्राधिकरण के जेसीबी ने इस अवैध कॉलोनी में सीवर लाइन बाउंड्री वाल बिजली के खंभे गेट सहित कुछ पक्के निर्माणों को पूरी तरीके से जमीदोंज कर दिया। सूत्रों का कहना है कि अवैध कॉलोनी के निर्माण पर 5 जुलाई 22 प्राधिकरण द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था जिस पर श्रीकांत चतुर्वेदी द्वारा 8 अगस्त को उक्त जमीन पर कॉलोनी बनाने के लिए शमन हेतु मानचित्र प्राधिकरण में जमा कराया गया। इस मामले में सचिव ने जब क्षेत्रीय अवर अभियंता से रिपोर्ट मांगी तो पता चला कि कॉलोनी का पहुंच मार्ग 9 मीटर से कम है इसलिए नक्शा स्वीकृत नहीं किया जा सकता। अवर अभियंता की रिपोर्ट के पश्चात सचिव राजेश कुमार ने श्रीकांत चतुर्वेदी को नोटिस दिया कि वह 15 दिन के भीतर जमीन पर बने सभी प्रकार के अवैध निर्माण स्वयं हटा ले वरना प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई की जाएगी। तोड़फोड़ की कार्रवाई पर आने वाले खर्चे को भू राजस्व की भांति वसूल किया जाएगा।
ध्वस्तीकरण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नामित डिप्टी कलेक्टर निकेत वर्मा पुलिस चौकी इंचार्ज बिरला मंदिर नीरज भाटी पुलिस बल के साथ एवं प्राधिकरण के प्रवर्तन दल के अवर अभियंता अशोक चौधरी दिनेश कुमार गुप्ता एस डी पालीवाल विमल कोहली उपस्थित रहे। सचिव राजेश कुमार का कहना है कि अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.