कृष्णा नगर में बंसल फूड रेस्टोरेंट के चबूतरा सहित 18 स्थानों पर से हटेंगे पक्के निर्माण

नगर आयुक्त ने विकास प्राधिकरण सचिव के साथ निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण योजना को दिया अंतिम रूप
मथुरा। शहर के कृष्णा नगर क्षेत्र में होने वाले सौंदर्य करण कार्य को लेकर चल रही कार्य योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। नाले के दोनों साइड करीब 18 स्थानों पर पक्के निर्माण है जो ध्वस्त किए जाएंगे। नाले के ऊपर बने बंसल फूड रेस्टोरेंट के चबूतरे को स्वयं हटाने पर मालिक अंकित बंसल ने नगर आयुक्त से सहमति व्यक्त की है।

कृष्णा नगर मार्केट के सौन्दर्यीकरण के दृष्टिगत नगर आयुक्तअनुनय झा द्वारा शनिवार को कृष्णा नगर रोड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृष्णा नगर पुलिस चौकी की के पास लगने वाली चौपाटी को व्यवस्थित किये जाने हेतु संचालकों से विस्तृत चर्चा की।
इसके साथ ही सडक किनारे नाले पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर चौपाटी से लेकर कृष्णा नगर स्थित नगर निगम मार्केट तक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नाले के ऊपर हो रहे अतिक्रमण को हटाये जाने हेतु प्रतिष्ठान संचालकों से अनुरोध किया गया। नगर आयुक्त के अनुरोध पर बंसल फूड के संचालक युवा व्यापारी नेता अंकित बंसल द्वारा नाले के ऊपर किये गये अतिक्रमण को स्वयं हटाये जाने पर अपनी सहमति दी गयी ।
निरीक्षण के दौरान नाले के बगल से अण्डरग्राउण्ड केबिलों हेतु डक्ट बनाये जाने के सम्बन्ध में मौके पर उपस्थित राजेश कुमार सचिव, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण से चर्चा की गयी। मौके पर उपस्थित कृष्णा नगर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से नगर आयुक्त ने विस्तृत चर्चा कर उनके सुझाव एवं शिकायत को सुना। इस दौरान व्यापार मण्डल के पदाधिकारी एवं व्यापारियों को उनकी दुकान/प्रतिष्ठानों पर साईनेज बोर्ड/डिस्प्ले बोर्ड में एकरूपता रखने हेतु अवगत कराया गया।
निरीक्षण के दौरान निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार राज कुमार मित्तल सहायक नगर आयुक्त सिद्धार्थ चौधरी डिप्टी कलैक्टर श्रीमती ऋचा कौशिक टाउन प्लानर कौशलेन्द्र चैधरी अधिशासी अभियंता एस.पी. मिश्र अधिशासी अभियंता नगर निगम विजय नारायण मौर्य महाप्रबंधक जल एस.एस. यादव क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।