मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन के पूर्व नगर आयुक्त और अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सीजेएम के आदेश पर मुकद्मा दर्ज कराये जाने के मामले में राजनीति गर्मा गई है। सोमवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने कार्यालय में धरना देकर मांग की है कि यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ मुकद्मा पंजीकृत हुआ तो संगठन द्वारा हड़ताल कर दी जायेगी। कर्मचारियों के प्रदर्शन को बडी संख्या में आकर पार्षदों ने भी अपना समर्थन दिया है।
ज्ञात रहे कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह होरा ने सीजेएम अदालत से अपने साथ हुई मारपीट अभद्रता के मामले में पूर्व नगर आयुक्त वर्तमान में रामपुर जनपद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड सहित नामजद अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर न्यायालय ने अभियोग पंजीकृत करने के आदेश दिये। इस आदेश की जानकारी मिलते ही नगर निगम कर्मियों में आक्रोश फैल गया। आज कार्यालय खुलते ही कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारी नेता हरि किशन शर्मा का कहना था कि फर्जी मामले में मुकद्मा दर्ज नहीं होना चाहिए, यदि घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो हड़ताल कर दी जायेगी।
धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त अनुनय झा ने सभी आक्रोशित कर्मचारियों और पार्षदों को समझाया कि किसी के साथ भी गलत नहीं होगा जो सत्य घटनाक्रम है उस पर ही पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जायेगी।

उधर वृन्दावन जोन के पार्षदों एवं अधिकारी, कर्मचारियों ने नगर के साधु समाज के साथ जोनल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुये रोष व्यक्त किया गया। घरना प्रदर्शन पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त क्रान्तिशेखर सिंह को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया गया।
प्रदर्शन के दौरान उपसभापति राधाकृष्ण पाठक ने कहां कि रविन्द्र कुमार मांदड़ तत्कालीन नगर आयुक्त अत्यन्त सौम्य, विनम्रशील एवं व्यवहार कुशल अधिकारी रहे है उनका सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ व्यवहार अत्यन्त सरल एवं मृदु रहा है। महन्त रामस्वरुप ब्रहमचारी ने कहां कि वृन्दावन के विकास और तीर्थ के रुप में इनके विकास के गरिमामय उत्थान के लिये श्री मांदड़ ने सराहनीय कार्य किया। व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अलोक बंसल ने कहां कि नगर आयुक्त के पद पर उनकी सेवायें और स्वभाव सरल एवं कुशल रहा है। उन पर आरोप लगाना मर्यादा का उल्लंघन है। वही सन्त समाज के अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष महन्त हरिशंकर दास नागा ने कहां कि श्री मांदड़ सभी के प्रति मृदु तथा सरल थे । जनता की भावनाएं और सदभावना सदैव उनके साथ है।
इस अवसर पर पंकज अरोड़ा पार्षद पवन यादव पार्षद हेमन्त भारती पार्षद लीलाधर ठाकुर पार्षद श्रीगोपाल वशिष्ठ कार्यालय प्रभारी नन्दकिशोर सहायक अभियन्ता जल रिजवान अहमद अधिशासी अभियन्ता सिविल कुंवरपाल अवर अभियन्ता जल अरुण कुमार अवर अभियन्ता जल राजेश रावत प्रकाश प्रभारी राजेश गौतम जलकल लिपिक पवन शर्मा लिपिक गोपाल प्रसाद शर्मा लिपिक बिहारीशरण तिवारी धर्मेन्द्र कुमार राजस्व निरीक्षक नजूल विपिन बल्लभ आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.