मथुरा। 47 करोड़ रूपये की लागत से भूतेश्वर स्थित जल निगम कार्यालय के समीप नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के मुख्यालय भवन के नवनिर्माण कार्य की शिलापट्टिका का शुक्रवार को अनावरण महापौर डाॅ. मुकेश आर्यबन्धु और नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा बड़ी संख्या में मौजूद पार्षदो की उपस्थिति में किया गया। इस संबंध में नगर आयुक्त श्री झा द्वारा बताया गया कि नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के मुख्यालय का निर्माण कार्य लगभग 47 करोड़ रूपये की लागत से कन्स्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज उ.प्र. जल निगम द्वारा किया जा रहा है। इस का निर्माण कार्य आगामी 04 जुलाई 2023 तक पूर्ण कराया जाना प्रस्तावित है।
अनावरण समारोह में महापौर डा. आर्यबन्धु द्वारा जानकारी दी गयी कि नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के प्रथम बोर्ड का गठन होने के उपरान्त देखा गया कि नगर निगम मथुरा-वृन्दावन का कार्यालय नगर पालिका की भांति पूर्व से निर्मित कक्षों में संचालित किया जा रहा है जिसके कारण नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए नगर निगम के मुख्यालय भवन के निर्माण हेतु डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गयी थी
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.