राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में बही देशभक्ति की ब्यार, पं. दीनदयाल उपाध्याय मेले का समापन

अनुज सिंघल
फरह। पं. दीनदयाल उपाध्याय चार दिवसीय स्मृति महोत्सव समारोह रविवार रात्रि राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के साथ समाप्त हो गया। ओज और वीर रस से परिपूर्ण कवियों के काव्य पाठ ने श्रोताओं को तालियों की गड़गड़ाहट के लिए मजबूर कर दिया। श्रोता जोश में भारत माता की जय के नारे लगाते रहे।
कवि सम्मेलन में उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प. दीनदयाल जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर आज केंद्र और प्रदेश की सरकार काम कर रही हैं। शताब्दी वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का सबसे ताकतवर देश होगा। भारत को पुनः विश्व गुरु बनाएंगे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महेंद्र कपूर ने कहा कि जब संसार जो विचारों के बीच में फंसा हुआ था और लोगों को कुछ समझ ही आ रहा था, तब पंडित जी ने एकात्म, मानववाद का सिद्धांत दिया था। डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी के कविता पाठ ‘कोशिश करने वालों की हार नहीं होती, लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती को श्रोताओं के खूब सराहा।
कवि सम्मेलन डॉ. अनामिका जैन अंबर की माँ शारदा के 108 नामों की वंदना के साथ शुरू हुआ। कवि संदीप अनुरागी ने पंडित जी को नमन करते हुए ‘जिनकी जयंती धूमधाम से मना रहे हैं, राष्ट्र के पुजारी उस नाम को नमन है।’ बाराबंकी के शिव कुमार व्यास की कविता – ‘गुंडा, तस्कर और माफिया कांप रहे हैं थर-थर।
मन में बैठ गया है कुछ ऐसा डर, कि आ जायेगा बाबा का बुलडोजर। ने श्रोताओं की खूब वाही-वाही लूटी। सचिन दीक्षित की ओज रस की कविता- ‘बार-बार दुश्मनों को मारने से है अच्छा, एकबार में ही इन्हें साफ कर दीजिए’ ने श्रोताओं को भारत माता के गगनभेदी नारे लगाने को मजबूर कर दिया। कविता तिवारी का ओजस्विता के स्वर में कविता पाठ- ‘जब तक यह सूरज चांद रहेगा, तब तक हिंदुस्तान रहेगा। पर श्रोता खड़े होकर भारत माता की जय के जोशीले नारे लगाते रहे। डॉ. हरिओम पंवार का कविता पाठ-‘ मैं सूरज के साम्राज्य से आंख मिलाने वाला हूं’ को खूब सराहा। राम खिलाड़ी स्वदेशी की कविता- ‘ मेरी आंखों में बेसिक नहीं रोशनी, लेकिन मेरी आंखों में पानी तो है’ खूब सराही गई। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कमलेश मोर मृदुल ने, संचालन गजेंद्र सोलंकी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन जगमोहन पाठक ने किया।
कवि सम्मलेन में पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा दिनेश मणि त्रिपाठी मधु शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा अध्यक्ष मेला अशोक टैंटीवाल एवं जगमोहन पाठक मनीष गोयल मनोज मित्तल मुकेश शर्मा प्रचार मंत्री अंशुल गोस्वामी शशिकांत लाल सिंह ज्ञानेंद्र शर्मा राजेंद्र शर्मा राजवीर दीक्षित ठा. महिपाल सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।