मथुरा। एसएसपी अभिषेक यादव ने पांच प्रभारी निरीक्षक और तीन उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार संजय कुमार त्यागी प्रभारी निरीक्षक थाना मगोर्रा से प्रभारी निरीक्षक सुरीर, अरुण पवार को प्रभारी निरीक्षक थाना शेरगढ़ से प्रभारी निरीक्षक जैत, सुबोध कुमार तोमर को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना कोसी से केजेएस/एसआईएम, चेतराम शर्मा को केजेएस / एसआईएम सुरक्षा, अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना कोसी, मनोज कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना जैत से अपराध शाखा, उप निरीक्षक मनेंद्र कुमार चौकी प्रभारी मंडी समिति थाना हाईवे से थानाध्यक्ष मगोर्रा, सोनू सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल से थानाध्यक्ष शेरगढ़, अमर सिंह परमार थाना अध्यक्ष सुरीर को अपराध शाखा भेजा गया है।
सूत्रों का कहना है कि आज कल में एक और थाना प्रभारियों की तबादला सूची जारी होने वाली है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.